अगर आप हिंदी टाइपिंग सीख रहे हैं या किसी सरकारी टाइपिंग टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके सामने यह सवाल जरूर आता होगा कि Krutidev VS Mangal Font में क्या फर्क है और कौन सा फॉन्ट सीखना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम Krutidev Vs Mangal Fonts की पूरी जानकारी आसान भाषा में समझेंगे।

Krutidev Font क्या है?

Krutidev एक Non-Unicode Hindi Font है, जिसे लंबे समय से सरकारी दफ़्तरों और टाइपिंग टेस्ट में इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • यह Remington Gail Keyboard Layout पर आधारित है।
  • SSC, CPCT, High Court, Beltron और कई अन्य परीक्षाओं में Krutidev अनिवार्य होता है।
  • इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि इसका टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट करते समय Unicode fonts की तरह काम नहीं करता।

Krutidev Keyboard Layout

Mangal Font क्या है?

Mangal एक Unicode Hindi Font है। Unicode fonts का फायदा यह है कि उनका टेक्स्ट हर जगह एक जैसा काम करता है – चाहे मोबाइल, कंप्यूटर या इंटरनेट।

  • Mangal फॉन्ट में टाइपिंग करने के लिए Remington Gail, Remington Gail CBI और Inscript Keyboard Layout का इस्तेमाल किया जाता है।
  • भारत सरकार धीरे-धीरे Non-Unicode (Krutidev) की जगह Unicode (Mangal) को बढ़ावा दे रही है।
  • ब्लॉगिंग, ईमेल, वेबसाइट और इंटरनेट पर हिंदी लिखने के लिए Mangal Font सबसे उपयुक्त है।

Krutidev vs Mangal

 

Krutidev vs Mangal (Comparison Table)

बिंदुKrutidev FontMangal Font
प्रकारNon-UnicodeUnicode
Keyboard LayoutRemington GailInscript
सरकारी परीक्षाओं में उपयोगहाँ (अधिकतर)कुछ परीक्षाओं में
इंटरनेट/ब्लॉगिंग
कॉपी-पेस्टसमस्या होती हैबिना समस्या

Unicode vs Non-Unicode Hindi Fonts

Krutidev जैसे Non-Unicode फॉन्ट पुराने समय में लोकप्रिय थे, लेकिन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के लिए अब Unicode Fonts (जैसे Mangal) बेहतर विकल्प हैं।

निष्कर्ष

अगर आप सरकारी नौकरी के टाइपिंग टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं तो Krutidev Font Vs Mangal font Remington Gail Keyboard Layout सीखना जरूरी है। लेकिन अगर आपका लक्ष्य ब्लॉगिंग, इंटरनेट या ऑफिसियल डॉक्यूमेंट है तो Mangal Unicode Font सबसे सही विकल्प है।

👉 अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: Remington Gail Keyboard Layout क्या है?

 

Shopping Cart